[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में रात को घर से विवाहिता गायब:पति को कैश और गहने भी नहीं मिले, छह महीने पहले ही की थी शादी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में रात को घर से विवाहिता गायब:पति को कैश और गहने भी नहीं मिले, छह महीने पहले ही की थी शादी

सीकर में रात को घर से विवाहिता गायब:पति को कैश और गहने भी नहीं मिले, छह महीने पहले ही की थी शादी

सीकर : सीकर जिले में 36 साल की महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला दिल्ली की रहने वाली है, जिससे सीकर के युवक ने 6 महीने पहले ही शादी की थी। महिला रात के समय लापता हुई। अब पुलिस महिला की तलाश कर रही है। महिला के पति ने पुलिस में शिकायत दी है जिसमें बताया कि 6 महीने पहले उसने दिल्ली निवासी महिला से शादी की थी। जो 2 अप्रैल को रात घर से लापता हो गई। जिसकी उसने काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

गहने व कैश लेकर लापता

वहीं जिले में एक अन्य महिला के भी लापता होने का मामला सामने आया है। पति का आरोप है कि महिला घर से बिना बताए फरार हो गई, जो अपने साथ जेवरात और नकदी रुपए भी लेकर चली गई।

25 साल की युवती भी गायब

वहीं जिले में एक 25 साल की युवती के भी भी लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि उनकी बेटी 1 अप्रैल की दोपहर 2 बजे घर से दुकान पर सामान लाने के लिए गई थी। जो वापस नहीं लौटी है।

Related Articles