[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डंपर की टक्कर से बिजली डीपी क्षतिग्रस्त:पलसाना में बड़ा हादसा टला, आपूर्ति बाधित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पलसानाराजस्थानराज्यसीकर

डंपर की टक्कर से बिजली डीपी क्षतिग्रस्त:पलसाना में बड़ा हादसा टला, आपूर्ति बाधित

डंपर की टक्कर से बिजली डीपी क्षतिग्रस्त:पलसाना में बड़ा हादसा टला, आपूर्ति बाधित

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

पलसाना : सीकर के पलसाना में खंडेला रोड पर एक डंपर ड्राइवर की लापरवाही के कारण बड़ा हादसा टल गया। ओम बन्ना होटल के पास डंपर सड़क के ऊपर से गुजर रही 11 केवी और एलटी बिजली लाइनों से टकरा गया, जिससे बिजली की डीपी और कई खंभे क्षतिग्रस्त हो गए।

जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर डंपर का पावर पूरी तरह नीचे किए बिना ही उसे ऊपर उठाकर सड़क पर चला रहा था, जो नियमों के विरुद्ध और खतरनाक है। इसी लापरवाही के कारण हुई टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली की डीपी और कई खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

गनीमत यह रही कि जैसे ही डंपर बिजली की लाइन के संपर्क में आया, बिजली आपूर्ति तुरंत बंद हो गई। इससे डंपर में करंट नहीं फैला और ड्राइवर सहित आसपास मौजूद लोग किसी बड़े हादसे का शिकार होने से बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि बिजली सप्लाई समय पर बंद नहीं होती तो यह घटना गंभीर रूप ले सकती थी। घटना के समय आसपास ज्यादा यातायात न होने से भी जनहानि नहीं हुई।

घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षतिग्रस्त लाइनों को हटाकर मरम्मत कार्य शुरू किया। कुछ समय बाद यातायात भी सुचारू कर दिया गया। इस घटना के कारण क्षेत्र में कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रही।

Related Articles