अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान का अभ्यास वर्ग:टीचर्स की समस्याओं और सदस्यता अभियान पर हुई चर्चा
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान का अभ्यास वर्ग:टीचर्स की समस्याओं और सदस्यता अभियान पर हुई चर्चा
सुजानगढ़ : राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा, सुजानगढ़ (अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) का अभ्यास वर्ग शुक्रवार को राजकीय पीसीबी उच्च माध्यमिक विद्यालय सुजानगढ़ में आयोजित किया गया। जिसमें शैक्षिक समस्याओं पर चर्चा एवं उनके समाधान के साथ सदस्यता अभियान पर चर्चा हुई।
शैक्षिक समस्याओं पर की चर्चा
कार्यक्रम में 32 संकुलों के संयोजक और सहसंयोजक उपस्थित रहे। अभ्यास वर्ग को सम्बोधित करते हुए प्रधानाचार्य रामावतार शर्मा ने सदस्यता अभियान, संगठन की रीति, नीति और कार्यशैली से संभागियों का परिचय करवाया। प्रदेश संगठन मंत्री रामेश्वरम लाल खीचड़ ने शैक्षिक समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके समाधान के लिए दिए जाने वाले ज्ञापन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में आगे आने का आह्वान किया।
उपस्थिति का आह्वान करते हुए पूर्ण मनोयोग से सदस्यता अभियान की बात कही। उप शाखा सभाध्यक्ष मदनलाल गुर्जर, प्राचार्य धर्मसिंह मीणा ने भी टीचर्स की समस्याओं पर विचार रखे।
ये रहे मौजूद
इस म पर मौके 32 संकुलों से संबंधित संयोजक सहसंयोजक पद का प्रतिनिधित्व कर रहे संध उपषाखा अध्यक्ष कमल जाखड़, पूनम चन्द सारस्वत, कमल स्वामी, गौतम सिंह तंवर, महिला मंत्री मोनिका झूरिया, प्रकाश कस्वां, सुनील शर्मा, अजय सैनिक, मेहताब सिंह, मनोज छरंग, बजरंगलाल प्रजापत, रामलाल कासौटिया, प्रेमचन्द फलवाड़िया आदि मौजूद रहे। संघ उपशाखा मंत्री मनोज शर्मा ने अभ्यास वर्ग का संचालन किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2091899


