[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भानीपुरा में आंधी-बारिश से फसलों को नुकसान:कटाई के बाद खेतों में पड़ी इसबगोल, चना, सरसों भीगी, गुणवत्ता खराब होने की आशंका

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

भानीपुरा में आंधी-बारिश से फसलों को नुकसान:कटाई के बाद खेतों में पड़ी इसबगोल, चना, सरसों भीगी, गुणवत्ता खराब होने की आशंका

भानीपुरा में आंधी-बारिश से फसलों को नुकसान:कटाई के बाद खेतों में पड़ी इसबगोल, चना, सरसों भीगी, गुणवत्ता खराब होने की आशंका

सरदारशहर : भानीपुरा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आई तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। कटाई के बाद खेतों में रखी इसबगोल, चना और सरसों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों के अनुसार, कई स्थानों पर फसलें कटकर खेतों में ही पड़ी थीं या उन्हें मंडी ले जाने की तैयारी चल रही थी। अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि ने इन फसलों को पूरी तरह भिगो दिया है।

इस बेमौसम बारिश से फसलों की गुणवत्ता खराब होने की आशंका है, जिससे किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। विशेष रूप से, नमी के प्रति संवेदनशील इसबगोल की फसल को सर्वाधिक क्षति हुई है। चना और सरसों भी भीगने के कारण खराब होने लगी हैं, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है।

Related Articles