[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मधुमक्खियों ने खेत में किसान पर किया हमला:मौसम अचानक बदलने से हुई हमलावर, घायल की हालत गंभीर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मधुमक्खियों ने खेत में किसान पर किया हमला:मौसम अचानक बदलने से हुई हमलावर, घायल की हालत गंभीर

मधुमक्खियों ने खेत में किसान पर किया हमला:मौसम अचानक बदलने से हुई हमलावर, घायल की हालत गंभीर

चूरू : चूरू के ढाढ़रिया बनीरोतान गांव में शुक्रवार को खेत में काम कर रहे 65 वर्षीय किसान मांगू सिंह पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मांगू सिंह को परिजनों ने चूरू के डीबी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है।

परिजनों ने बताया कि मांगू सिंह अपने खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया, जिससे आसपास मौजूद मधुमक्खियों का झुंड उड़कर उनके पास आ गया और उन पर हमला कर दिया।

चीख-पुकार सुनकर दौड़े लोग

अचानक हुए हमले से घबराकर मांगू सिंह खुद को बचाने के लिए पास के दूसरे खेत की ओर भागे, लेकिन मधुमक्खियों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए मांगू सिंह पर तिरपाल डालकर मधुमक्खियों से उन्हें बचाया।

घटना की सूचना परिजनों को दी गई। परिजन उन्हें निजी वाहन से तुरंत चूरू के डीबी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू कर दिया है और उनकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर मदद नहीं मिलती तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी।

Related Articles