[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जैतपुरा में श्री बालाजी महाराज मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन सम्पन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

जैतपुरा में श्री बालाजी महाराज मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन सम्पन्न

जैतपुरा में श्री बालाजी महाराज मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन सम्पन्न

जैतपुरा : चैत्र पूर्णिमा एवं हनुमान जयंती के पावन अवसर पर श्री बालाजी मंदिर जैतपुरा धाम में नवनिर्मित मंदिर की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ।

श्री बालाजी सेवा समिति जैतपुरा के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में वैदिक आरोग्य हवन, महाआरती एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। समारोह समाजसेवी महिपाल धारीवाल एवं कमलेश देवी धारीवाल के सपत्निक मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में मातृशक्ति, ग्रामीणजन एवं युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। भक्तों ने जयघोष के साथ नाचते-गाते हुए आचार्य ललित शर्मा के सानिध्य में आर्यन, सुनील, नवरत्न एवं सोनू शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा एवं महाआरती सम्पन्न करवाई गई तथा प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर जिला पर्यावरण संयोजक योगाचार्य नरेन्द्र भारतीय ने वैदिक वंदना एवं ग्राम विकास गीत प्रस्तुत करते हुए उपस्थित जनों को अन्न जागरूकता, भूमि सुपोषण एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में आयोजन समिति के अध्यक्ष मास्टर रामप्रताप जांदु, सचिव सूबेदार संतोष कुमार श्योरान, कोषाध्यक्ष योगाचार्य रणसिंह उपयोगी, शिक्षाविद् राजपाल स्वामी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों एवं आसपास के ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।

सायंकालीन कार्यक्रम में वैदिक आरोग्य हवन एवं भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें सुरेंद्र चौधरी (हरियाणा) एंड पार्टी द्वारा देशभक्ति एवं धार्मिक प्रस्तुतियां दी गईं। साथ ही पर्यावरण संरक्षण, सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त प्रीतिभोज, बर्तन बैंक, वैदिक साहित्य वितरण जैसे जनजागरण कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

समाजसेवी महिपाल धारीवाल ने कहा कि सामाजिक, आध्यात्मिक एवं ग्राम विकास से जुड़े राष्ट्र निर्माण के कार्यों में उनका सहयोग सदैव बना रहेगा। अंत में आयोजन समिति द्वारा योगाचार्य नरेन्द्र भारतीय का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया तथा सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles