सालासर गौरवशाली सैनानी समिति सुजानगढ़-बीदासर द्वारा 31 मई को सालासर में अग्निवीर युवाओं का होगा भव्य सम्मान
सालासर गौरवशाली सैनानी समिति सुजानगढ़-बीदासर द्वारा 31 मई को सालासर में अग्निवीर युवाओं का होगा भव्य सम्मान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : देश सेवा के जज्बे के साथ भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले प्रतिभावान युवाओं के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन होने जा रहा है। गौरवशाली सैनानी समिति, सुजानगढ़-बीदासर के तत्वावधान में आगामी 31 मई 2026, रविवार को प्रातः 9:00 बजे पवित्र धाम सालासर में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस गरिमामय कार्यक्रम में क्षेत्र के उन सैंकड़ों युवाओं का नागरिक अभिनंदन और सम्मान किया जाएगा, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से अग्निवीर सेना भर्ती में सफलता हासिल की है। यह आयोजन इन युवा जांबाजों के हौसले को बढ़ाने और भविष्य के लिए शुभकामनाएं देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्यक्रम आगामी 31 मई 2026, रविवार को प्रातः 9:00 बजे से सालासर धाम मे गौरवशाली सैनानी समिति द्वारा क्षेत्र के सभी नव नियुक्त अग्निवीर युवाओं,उनके सम्मानीय अभिभावकों और क्षेत्र के सभी पूर्व सैनिकों को इस गौरवमयी पल का साक्षी बनने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है। समिति ने सभी पूर्व सैनिकों और प्रबुद्ध जनों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने और देश के भावी रक्षकों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2169275


