[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इदैन मस्जिद के आगे सड़क निर्माण की मांग, व्यापार मंडल ने ईओ को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

इदैन मस्जिद के आगे सड़क निर्माण की मांग, व्यापार मंडल ने ईओ को सौंपा ज्ञापन

इदैन मस्जिद के आगे सड़क निर्माण की मांग, व्यापार मंडल ने ईओ को सौंपा ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : चुंगी नाका बस स्टैंड व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष खटिक के नेतृत्व में बुधवार को पालिका ईओ सीताराम कुमावत को वार्ड नंबर 23 स्थित इदैन मस्जिद के आगे टूटी सड़क व नालियों की मरम्मत की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में बताया गया कि खटीकों के मोहल्ले में इमामुद्दीन सब्जीफिरोज के घर से जाफर लिलगर के घर तक सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। यह मोहल्ले का मुख्य मार्ग होने के साथ-साथ इदैन मस्जिद तक जाने का रास्ता भी है। बारिश के दौरान सड़क पर पानी भर जाने से राहगीरों और नमाजियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

व्यापार मंडल व वार्डवासियों ने सड़क निर्माण के साथ-साथ टूटी नालियों की मरम्मत करवाकर गंदगी से राहत दिलाने की मांग की। ज्ञापन पर साबिर, अजहर, साहिल, वसीम, नदीम, आसिफ, शोएब, राजा, अनस, शमशेर, मुस्लिम, मुंशी, शौकत अली सहित कई वार्डवासियों के हस्ताक्षर थे।

Related Articles