शिव दरबार स्थापना के साथ भक्ति में डूबा डालोडी धाम
भंडारे में उमड़ा जनसैलाब
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : शिमला अनिल
शिमला : शिमला के डालोडी धाम में गुरुवार 2 अप्रैल को नवनीत व नवीन खेडवाल परिवार द्वारा निर्मित भव्य शिव मंदिर में शिव दरबार की स्थापना हुई। सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। प्रातः 8 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत हवन किया गया। विद्वान पंडितों ने शास्त्रों के अनुसार पूजन-अर्चन एवं अनुष्ठान संपन्न करवाए। श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति देकर परिवार व क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। हवन के दौरान पूरा वातावरण मंत्रोच्चार और “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा। हवन के पश्चात सुबह 10 बजे से देसी घी का विशाल भंडारा प्रारंभ हुआ, जो देर शाम तक चला। भंडारे में शिमला सहित आसपास के गांवों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।
इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों की सजावट और धार्मिक ध्वजों से पूरा परिसर सुसज्जित नजर आया। श्रद्धालु दिनभर दर्शन के लिए पहुंचते रहे और भगवान शिव के दरबार में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर जयसिंह प्रधान, शिंभूदयाल शर्मा, विष्णुदत्त शर्मा, शिवकुमार खेडवाल, रामानंद शर्मा, पवन कौशिक, कंवर सिंह गुरुजी, अभिमन्यु पाराशर, राकेश कुमार, पूर्व जिला पार्षद सुबेसिंह कबाड़ी सहित हजारों ग्रामीण मौजूद थे। ग्रामीणों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को मजबूती देते हैं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना भी बढ़ाते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2091498


