[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में एडीजी का दौरा, फतेहपुर व रामगढ़ थानों का किया निरीक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में एडीजी का दौरा, फतेहपुर व रामगढ़ थानों का किया निरीक्षण

सीकर में एडीजी का दौरा, फतेहपुर व रामगढ़ थानों का किया निरीक्षण

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एस. सिंगाथिर जिले के दौरे पर हैं। उन्होंने आज फतेहपुर में पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया, वहीं रामगढ़ पुलिस थाने का भी जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एडीजी ने कहा कि विजिलेंस से जुड़े मामलों तथा जिन प्रकरणों में पुलिस की मिलीभगत सामने आई है, उनकी गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में अपराध की स्थिति को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई है।

साथ ही सड़क हादसों में बढ़ोतरी को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एडीजी ने माफिया गिरोहों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावत सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Articles