भारतीय सेना में घुमरिया निःशुल्क कोचिंग संस्था की धूम, 12 से अधिक युवाओं का हुआ चयन
भारतीय सेना में घुमरिया निःशुल्क कोचिंग संस्था की धूम, 12 से अधिक युवाओं का हुआ चयन
खेतड़ी : खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र में समाजसेवा और युवाओं के मार्गदर्शन के लिए पहचान बना चुकी घुमरिया निःशुल्क कोचिंग संस्था ने एक बार फिर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। लोकप्रिय विधायक प्रत्याशी एवं मदद फाउंडेशन के निदेशक मनोज घुमरिया के मार्गदर्शन में संचालित निःशुल्क घुमरिया कोचिंग के 12 से अधिक अभ्यर्थियों का भारतीय सेना में चयन हुआ है।
भारतीय सेना में चयनित युवाओं ने बुधवार को मनोज घुमरिया से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर अभिभावकों ने भी अपने बच्चों की सफलता में संस्था की भूमिका के लिए आभार व्यक्त किया। घुमरिया ने सभी चयनित युवाओं का साफा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान उन्होंने कहा कि, “आप सभी युवाओं पर हमें गर्व है। देश सेवा का अवसर हर किसी को नहीं मिलता। आप पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ मां भारती की सेवा करें तथा अपने माता-पिता और खेतड़ी क्षेत्र का नाम रोशन करें।”
निःशुल्क घुमरिया क्लासेस से भारतीय सेना में चयनित युवाओं में नितिन मेघवाल, अंकित मेघवाल, योगेश गुर्जर, बबलू गुर्जर, विक्रम सैनी, मोहित सैनी, अनुज सैनी, रणजीत सैनी, हिमांशु सैनी, सचिन सिंह और नितेश सहित अनेक अभ्यर्थी शामिल हैं।
वर्तमान में खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र की जसरापुर, मेहाड़ा, खेतड़ी और बबाई पंचायतों में घुमरिया के मार्गदर्शन में निःशुल्क कोचिंग एवं लाइब्रेरी संचालित की जा रही हैं। इन केंद्रों पर हजारों युवा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर अपने सपनों को साकार करने में जुटे हुए हैं।
गौरतलब है कि मनोज घुमरिया पिछले कई वर्षों से शिक्षा, समाजसेवा और रोजगार के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके प्रयासों से क्षेत्र के अनेक युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं और रक्षा सेवाओं में सफलता प्राप्त हुई है, जिससे ग्रामीण प्रतिभाओं को नई दिशा और अवसर मिल रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2169008


