अडूकिया स्कूल के 6 छात्रों का NMMS में चयन:भारत सरकार की छात्रवृत्ति योजना में मिली सफलता, हर साल मिलेंगे 12 हजार रुपए
अडूकिया स्कूल के 6 छात्रों का NMMS में चयन:भारत सरकार की छात्रवृत्ति योजना में मिली सफलता, हर साल मिलेंगे 12 हजार रुपए
चिड़ावा : चिड़ावा के जमनादास अडूकिया राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के कक्षा 8 के छह छात्रों का राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा में चयन हुआ है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की इस राष्ट्रीय स्तर की छात्रवृत्ति योजना में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने पर स्कूल में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
संस्था प्रधान प्रदीप मोदी ने बताया कि नेहा, मोनिका, सोनिया, विराट खांडा, वरुण और प्रथम शर्मा उन छह छात्रों में शामिल हैं, जिनका NMMS परीक्षा में चयन हुआ है। चयनित प्रत्येक छात्र को कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई के लिए भारत सरकार से 48 हजार रुपए की छात्रवृत्ति मिलेगी।
स्कूल परिवार ने सभी चयनित छात्रों और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि ये सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने अन्य छात्रों को भी इससे प्रेरणा लेने का संदेश दिया। सम्मान समारोह में संजू शर्मा, प्रतिभा स्वामी, ममता सहित कई शिक्षक और अभिभावक उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2169022


