[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गोरिया स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

गोरिया स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ

होनहार छात्रों और उनके अभिभावकों का हुआ सम्मान

जाजोद : श्री सूरजमल तिवाड़ी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरियां में शुक्रवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों और उनके माता-पिता को सम्मानित किया गया। समारोह में एक विशेष पहल के तहत, विद्यालय प्रबंधन ने मेधावी छात्रों के घर जाकर उन्हें और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया। यह सम्मान छात्रों की कड़ी मेहनत और अभिभावकों के सहयोग को मान्यता देने के लिए किया गया। इस वर्ष 10वीं कक्षा में अनिका वर्मा ने 90.67% अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप किया। उन्होंने अपनी उपलब्धि से विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया। विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक महेंद्र वर्मा ने बताया कि इस अवसर पर गोरिया और सूरपुरा में एक रैली भी निकाली गई। इस दौरान संस्था प्रधान विनोद सैनी, कैलाश नारनोलिया, विजय वर्मा, जयदीप सिंह, दशरथ सिंह, पिंटू कुमार शर्मा, सपना मीणा, ललिता मीणा, देवीलाल चौधरी, रामजीलाल चौधरी, संतोष नारनोलिया, पिंटूराम गढ़वाल, महावीर सैनी सहित कई अभिभावक और ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Related Articles