[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नेशनल हाईवे-52 पर बेसहारा पशुओं से हादसों का खतरा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

नेशनल हाईवे-52 पर बेसहारा पशुओं से हादसों का खतरा

बावड़ी बस स्टैंड पर वाहन चालक व ग्रामीण परेशान, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

जाजोद : नेशनल हाईवे-52 पर स्थित बावड़ी बस स्टैंड क्षेत्र में बेसहारा पशुओं की बढ़ती संख्या से आमजन और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन पशुओं के कारण सड़क हादसों का खतरा लगातार बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, हाईवे पर दिन-रात गाय, सांड और अन्य आवारा पशु खुलेआम घूमते रहते हैं। यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, जिससे यहां से गुजरने वाले वाहनों के लिए हर पल दुर्घटना का जोखिम बना रहता है।

रात के समय स्थिति अधिक चुनौतीपूर्ण हो जाती है। अंधेरे में अचानक सड़क पर आ जाने वाले पशुओं के कारण तेज रफ्तार वाहनों के चालकों को संभलने का पर्याप्त समय नहीं मिल पाता, जिससे कई बार दुर्घटनाएं होते-होते बची हैं। ये पशु कई बार सड़क के बीचों-बीच बैठ जाते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है और विशेषकर बाइक सवारों तथा छोटे वाहन चालकों के लिए जोखिम बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि बावड़ी बस स्टैंड के आसपास दुकानों और ढाणियों के पास ये पशु दिनभर रहते हैं और रात में सड़क पर आ जाते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इन बेसहारा पशुओं को हाईवे से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की मांग की है।

Related Articles