बेटियों को घोड़ी पर बैठाकर निकाली बिंदौरी, दिया समानता का संदेश
बेटियों को घोड़ी पर बैठाकर निकाली बिंदौरी, दिया समानता का संदेश
खेतड़ी : ढाणी जोधावाली (ग्राम पंचायत गाडराटा) में सामाजिक संदेश के साथ अनोखी बिंदौरी निकाली गई। इसमें अर्जुन मरोड़िया की पुत्री सोनू और पलक को घोड़ी पर बैठाकर बिंदौरी निकाली गई। कार्यक्रम में रोहिताश मरोड़िया (RAC) एवं भीम आर्मी प्रदेश सचिव राजस्थान रवि मरोड़िया सहित परिजनों ने भाग लिया। इस पहल के माध्यम से बेटियों को समान अधिकार देने, शिक्षा और रोजगार में आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।
आयोजकों ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को आगे बढ़ाते हुए समाज में समानता और जागरूकता का आह्वान किया। इस अवसर पर रणजीत, कांशीराम, राजेंद्र, निवास, किरणपाल, विकास, सुल्तान, बंटी, पवन, दीपक, निखिल, शनि, अंशु, युग, प्रेम, शिवा, सौरभ, विशाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2091418


