[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वीर हनुमान मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान संपन्न, बालाजी महाराज की निकाली भव्य शोभायात्रा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वीर हनुमान मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान संपन्न, बालाजी महाराज की निकाली भव्य शोभायात्रा

9 किमी लंबी भव्य शोभायात्रा में तिरुपति बालाजी से उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, श्री वीर हनुमान सेवा समिति के प्रयासों से इंद्रपुरा में धार्मिक महोत्सव का भव्य समापन

उदयपुरवाटी : कस्बे के निकटवर्ती गांम इंद्रपुरा स्थित श्री वीर हनुमान मंदिर बड़वाली ढाणी में तीन दिवसीय धार्मिक महोत्सव का भव्य समापन हुआ। जय वीर हनुमान सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम से क्षेत्र धर्ममय हो गया। हनुमान जन्मोत्सव पर गुरुवार को सुबह नांगल नदी पर स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर सीकर रोड़ से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई।

लगभग 9 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में 11 मनमोहक झांकियां में विभिन्न देवी-देवताओं के स्वरूपों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भव्य शोभायात्रा में सैकड़ों महिला एवं पुरुष श्रद्धालु हाथों में धर्म ध्वजा (निशान) लेकर डीजे की भक्तिमय धुनों पर नाचते-गाते बड़वाली ढाणी पहुंचे। इस दौरान शोभा यात्रा का मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया।

हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में मंगलवार को अखंड रामायण पाठ के साथ महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ। बुधवार को सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। गुरुवार को प्रातः सवा आठ बजे दिव्य हवन-पूजन में आहुतियां दी गईं, जिसके बाद शोभायात्रा और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।

इस तीन दिवसीय आयोजन को सफल बनाने में श्री वीर हनुमान सेवा समिति के जगदीश प्रसाद सैनी, घनश्याम सिंह शेखावत, पूर्णमल स्वामी, रामनिवास स्वामी, सुंदरमल सैनी, संजू कुमार सहित श्री वीर हनुमान सेवा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों की टीम की सक्रिय भूमिका रही।

कार्यक्रम के समापन पर हजारों श्रद्धालुओं ने वीर हनुमान मंदिर में ध्वज अर्पण कर भंडारा में प्रसादी ग्रहण कर बालाजी महाराज के धोक लगाकर परिवार की खुशहाली की मनोकामना की।

Related Articles