रामपुरा में दक्षिणमुखी बालाजी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा संपन्न
5100 आहुतियां और संतों का आशीर्वाद से रामपुरा में दक्षिणमुखी बालाजी पीठ पर भव्य महोत्सव संपन्न
उदयपुरवाटी : निकटवर्ती ग्राम रामपुरा स्थित दक्षिणमुखी बालाजी पीठ संत आश्रम में गुरुवार को हनुमान जयंती के पावन पर्व पर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। महंत अश्विनीदास महाराज के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम ने क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया। वेंकटेश बालाजी लोहार्गल धाम व दक्षिणमुखी बालाजी महंत अश्विनी आचार्य महाराज ने बताया कि इस विशेष अवसर पर मंदिर प्रांगण में दक्षिणमुखी बालाजी, रामानुजाचार्य, जानकीनाथ, शीतला माता की मूर्तियों की विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा की गई। भव्य कीर्ति स्तंभ की स्थापना की गई। धर्मसभा में संतों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से बालाजी महाराज का नामकरण ठाडा दक्षिणमुखी बालाजी रामपुरा किया गया।
पंच कुंडीय महायज्ञ में दी 5100 आहुतियां
प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व पिछले तीन दिनों से चल रहे पंच कुंडीय मारुति महायज्ञ का समापन हुआ। आचार्य कृष्ण डीडवाना के आचार्यत्व में 31 जोड़ों ने यज्ञ में बैठकर विश्व शांति की कामना करते हुए 5100 आहुतियों के साथ महायज्ञ की पूर्णाहुति दी गई। यज्ञ के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। इस आध्यात्मिक महोत्सव में कई प्रमुख संतों ने शिरकत की, जिनमें डॉ. योगश्रीनाथ महाराज कोट बांध, रामप्रपनाचार्य महाराज गनेड़ी, विशम्भरदास महाराज कुशलपुरा, हेमन्तदास महाराज चिराना, ओमप्रकाश महाराज सुतोद रहे। जिनका सैकड़ों भक्तों ने संतों का आशीर्वाद लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2091499


