किरोड़ी धाम पर भक्ति का महासंगम, समदर्शी योग आश्रम में संतों का समागम व विशाल भंडारा
किरोड़ी धाम पर भक्ति का महासंगम, समदर्शी योग आश्रम में संतों का समागम व विशाल भंडारा
उदयपुरवाटी : कस्बे के निकटवर्ती किरोड़ी धाम मार्ग स्थित समदर्शी योग आश्रम में आस्था व श्रद्धा का अभूतपूर्व संगम देखने को मिला। आश्रम परिसर में स्थित बालाजी मंदिर में आयोजित हवन, जागरण और विशाल भंडारे में जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर परिसर में अनुष्ठान श्री श्री 1008 स्वामी आत्मानंद सरस्वती योगतीर्थ के कुशल सानिध्य में हुआ। क्षेत्र में प्रतिष्ठित योगाचार्य के रूप में विख्यात स्वामी के मार्गदर्शन में हवन और पूजा-अर्चना के विधान संपन्न हुए।
उनकी सादगीपूर्ण जीवनशैली और आध्यात्मिक ओज श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। उल्लेखनीय है कि स्वामी आत्मानंद सरस्वती का संबंध योग जगत के प्रख्यात संत ओमानंद सरस्वती से रहा है। नारनौल स्थित आश्रम में उन्हें एक विशिष्ट योग गुरु के रूप में पहचान प्राप्त है, जो उनके गहरे योगिक ज्ञान को दर्शाता है। इस भव्य आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए सैकड़ों साधु-संतों की गरिमामयी उपस्थिति रही। आश्रम प्रबंधन समिति सदस्यों द्वारा सभी संतों का विधि-विधान से सम्मान किया गया।
संतों के इस विराट समागम ने न केवल आयोजन की गरिमा बढ़ाई, बल्कि उपस्थित श्रद्धालुओं को आत्मिक शांति और प्रेरणा भी प्रदान की। इस धार्मिक अनुष्ठानों के पश्चात आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन की व्यवस्थाएं इतनी सुव्यवस्थित थीं कि भारी भीड़ के बावजूद हर आगंतुक ने पूर्ण संतोष के साथ प्रसाद पाया। सेवादारों का समर्पण और अनुशासन कार्यक्रम की सफलता का मुख्य आधार रहा। इस भव्य आयोजन की संपूर्ण जिम्मेदारी पवन शर्मा नारनौल ने संभाली। उनके कुशल प्रबंधन और टीम वर्क ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। मंदिर महंत ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन न केवल भक्ति का केंद्र बना, बल्कि इससे क्षेत्र में सामाजिक समरसता और योगिक परंपरा के गौरव को भी नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया। आयोजन के दौरान महेश बसावतिया, वरिष्ठ भाजपा नेता, झुंझुनू शिवरतन शर्मा, बिनोद पुजारी जिला अध्यक्ष पुजारी सेवक महासंघ सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ो भक्त मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2091498


