[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मंड्रेला में पांच किलोमीटर लंबी निशान पदयात्रा निकाली, श्रद्धा और भक्ति का दिखा अद्भुत संगम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंड्रेलाराजस्थानराज्य

मंड्रेला में पांच किलोमीटर लंबी निशान पदयात्रा निकाली, श्रद्धा और भक्ति का दिखा अद्भुत संगम

मंड्रेला में पांच किलोमीटर लंबी निशान पदयात्रा निकाली, श्रद्धा और भक्ति का दिखा अद्भुत संगम

मंड्रेला : कस्बें के वार्ड नंबर 15 स्थित मोटा महादेव मोहल्ले से गुरुवार को श्रद्धा और आस्था के साथ करीब पांच किलोमीटर लंबी भव्य निशान पदयात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा बाबूलाल चेजारा के घर से प्रारंभ होकर श्री बांकिया जोहड़ी स्थित बांकिया बालाजी मंदिर पहुंची। निशान यात्रा शाम 5 बजे विधि-विधान के साथ शुरू हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भजन – कीर्तन और जयकारों के साथ पूरी यात्रा का माहौल भक्तिमय बना रहा। पदयात्रा रात करीब साढ़े आठ बजे मंदिर परिसर पहुंची, जहां पंडित रामप्रकाश शर्मा के सानिध्य में निशान यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

इसके बाद आरती का आयोजन हुआ तथा सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। उल्लेखनीय है कि यह निशान पदयात्रा मूल रूप से प्रातः 9 बजे रवाना होनी थी, लेकिन यात्रा स्थल के पास किसी का निधन हो जाने के कारण कार्यक्रम को स्थगित कर शाम के समय प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालु साहिल चेजारा ने बताया कि, बालाजी महाराज के प्रति श्रद्धा और आस्था को लेकर हर वर्ष यह निशान यात्रा निकाली जाती है। इस बार भी श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। यात्रा देर से शुरू होने के बावजूद भक्तों की आस्था में कोई कमी नहीं आई और सभी ने पूरे जोश और भक्ति भाव से भाग लिया। पूरी पदयात्रा के दौरान व्यवस्थाएं सुचारू रहीं और श्रद्धालुओं ने अनुशासन के साथ यात्रा को सफल बनाया। यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक एकता और आस्था का प्रतीक बनकर उभरा।

Related Articles