[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

2 अप्रैल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, SC/ST समाज के सामाजिक संगठनों ने किया नमन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

2 अप्रैल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, SC/ST समाज के सामाजिक संगठनों ने किया नमन

2 अप्रैल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, SC/ST समाज के सामाजिक संगठनों ने किया नमन

झुंझुनूं : 2 अप्रैल 2018 को SC/ST एक्ट के समर्थन में हुए ऐतिहासिक आंदोलन के दौरान शहीद हुए वीरों की स्मृति में आज अंबेडकर पार्क, झुंझुनूं में SC/ST समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान झुंझुनूं जिले के शहीद नरेंद्र बेरवाल के परिजनों को समाज की ओर से माला व शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर जयलाल सिंह ने की।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को याद किया। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विकास आल्हा ने कहा कि 2 अप्रैल 2018 का दिन भारतीय इतिहास में सामाजिक न्याय की लड़ाई के रूप में हमेशा याद रखा जाएगा, जब समाज के लोगों ने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाई।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और समाज को उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए एकजुट रहना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि शहीदों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए SC/ST समाज निरंतर संघर्ष करता रहेगा। कार्यक्रम में भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी, समता सैनिक दल सहित कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles