[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में भीम आर्मी ने नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक काविंद्र सिंह सागर का किया स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में भीम आर्मी ने नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक काविंद्र सिंह सागर का किया स्वागत

झुंझुनूं में भीम आर्मी ने नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक काविंद्र सिंह सागर का किया स्वागत

झुंझुनूं : भीम आर्मी संगठन द्वारा जिले के नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक काविंद्र सिंह सागर का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। और संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब की फोटो भेंट की।इस अवसर पर भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विकास आल्हा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया और नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

जिलाध्यक्ष विकास आल्हा ने कहा कि भीम आर्मी सदैव सामाजिक न्याय, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन के साथ सहयोग करती रही है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण होगा और आमजन को बेहतर सुरक्षा मिलेगी।

नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक ने भीम आर्मी के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस और समाज के आपसी सहयोग से ही कानून व्यवस्था मजबूत होती है। उन्होंने सभी से मिलकर कार्य करने और जिले में शांति बनाए रखने की अपील की।

इस दौरान भीम आर्मी कानूनी सलाहकार संजीव सिंघल, एडवोकेट धर्मपाल बंशीलाल, भीम आर्मी विधानसभा अध्यक्ष कमलेश काला, मंडावा विधानसभा अध्यक्ष सुदर्शन मेहरिया, अशोक मंडावा,मनोज बजावा, राजेश गोठवाल भीम आर्मी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles