[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

6 अप्रैल को भव्य तरीके से मनाएगी भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस: हर्षिणी कुलहरि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

6 अप्रैल को भव्य तरीके से मनाएगी भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस: हर्षिणी कुलहरि

6 अप्रैल को भव्य तरीके से मनाएगी भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस: हर्षिणी कुलहरि

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : भाजपा का 46वां स्थापना दिवस 6 अप्रैल को जिलेभर में ऐतिहासिक और भव्य रूप से मनाया जाएगा। इसको लेकर जिला कार्यालय में बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हर्षिणी कुलहरि ने की। बैठक में पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिए गए कि बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। साथ ही 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती भी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार धूमधाम से मनाई जाएगी।

कुलहरि ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को स्थापना के बाद पार्टी ने कार्यकर्ताओं के दम पर आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी का मूल मंत्र जनसेवा और राष्ट्रवाद है। बैठक में पूर्व सांसद नरेंद्र खीचड़ ने आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles