चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती – दस्तावेज सत्यापन आज 611 पात्र और 53 अभ्यर्थी प्रोविजनल पात्र व 01 अभ्यर्थी अपात्र- 06-अप्रैल क्षमा होने वाले दस्तावेज 16 अप्रैल को
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती - दस्तावेज सत्यापन आज 611 पात्र और 53 अभ्यर्थी प्रोविजनल पात्र व 01 अभ्यर्थी अपात्र- 06-अप्रैल क्षमा होने वाले दस्तावेज 16 अप्रैल को
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती की पात्रता जांच व दस्तावेज सत्यापन का कार्य गुरुवार को भी संयुक्त निदेशक चूरू रेंज के निर्देशन में जारी रहा। दस्तावेज सत्यापन शिक्षा विभाग संयुक्त निदेशक कार्यालय चूरू के निर्देशन में सेठ गोपी राम गोयनका राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 11 मार्च से चल रहा है। संयुक्त निदेशक द्वारा गठित विभिन्न समितियों के सदस्यों कमल सारण डिप्टी डीईओ फिजिकल एज्युकेशन बेधडक बड़सरा, विजय धुंधवाल, शिवराज सिहं धर्मेंद्र मुंड, गोगराज, इरफान अली, देव करण मीणा, गरीमा चाहर, अशोक शर्मा व आरीफ खान द्वारा रजिस्ट्रेशन व दस्तावेज टीमों के साथ समन्वय कर टोकन व पारदर्शिता के साथ प्रवेश व अन्य कार्य का पर्यवेक्षण कार्य किया जा रहा है।

सीजेरियन से डिलिवरी की महिला अभ्यर्थी करवाने आयी दस्तावेज सत्यापन – 06 अप्रैल क्षमा होने वाले दस्तावेज 16 अप्रैल को – राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित उप निरीक्षक / प्लाटुन कंमाडर परीक्षा का आयोजन होने के कारण 06 अप्रैल को पूर्व में घोषित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन 16 अप्रैल को होगें जिसकी सूचना संबधित अभ्यर्थी के मोबाइल पर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर द्वारा दे दी गयी है।
दस्तावेज सत्यापन करवा चुके 1406 दिव्यांग अभ्यर्थियों की चिकित्सा जांच 06 अप्रैल से संयुक्त निदेशक रेजं चूरू के निर्देशन में दस्तावेज सत्यापन करवा चुके दिव्यांग अभ्यर्थियों की चिकित्सा जांच का विस्तृत कार्यक्रम अधीक्षक राजकीय डी बी संबद्ध चिकित्सालय चूरू द्वारा जारी किया गया है जिसमें 06 अप्रैल से जांच कार्य शुरू किये जाने के निर्देश है। संबधित अभ्यर्थियों को मोबाइल पर संदेश भेज कर भी सूचित किया जायेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2094697

