[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निराधनू में भजन संध्या में उमड़ा जनसैलाब, भक्ति में डूबे श्रद्धालु


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंमलसीसरराजस्थानराज्य

निराधनू में भजन संध्या में उमड़ा जनसैलाब, भक्ति में डूबे श्रद्धालु

निराधनू में भजन संध्या में उमड़ा जनसैलाब, भक्ति में डूबे श्रद्धालु

निराधनू : हनुमान जयंती के पावन अवसर पर निराधनू गांव में आयोजित भव्य भजन संध्या में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। देर रात तक चले इस आयोजन में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए और भक्ति रस में सराबोर नजर आए।

कार्यक्रम निराधनू वासियों के तत्वाधान में शक्तिपीठ धाम सेवा समिति के सहयोग से जोहड़वाले करंट बालाजी धाम परिसर में आयोजित हुआ। भजन गायक पवन शर्मा एंड पार्टी (हनुमानगढ़) ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल भक्तिमय बना दिया। ‘वीर हनुमाना अति बलवाना’ भजन पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा पंडाल जयकारों से गूंजता रहा।

आयोजन के तहत दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। पंडित श्याम सुंदर पारीक के सानिध्य में हवन-यज्ञ हुआ, जिसमें 11 दंपतियों ने आहुतियां दी। अंत में आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार जताते हुए क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की।

Related Articles