[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी:23 दिनों में तीसरी बार मिली धमकी, प्रशासन अलर्ट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी:23 दिनों में तीसरी बार मिली धमकी, प्रशासन अलर्ट

पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी:23 दिनों में तीसरी बार मिली धमकी, प्रशासन अलर्ट

चूरू : चूरू के मुख्य डाकघर परिसर स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी गुरुवार को एक संदिग्ध ई-मेल के जरिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय जयपुर को भेजी गई। पिछले 23 दिनों में यह तीसरी बार है जब पासपोर्ट सेवा केंद्र को ऐसी धमकी मिली है, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस महकमा अलर्ट हो गया है।

ई-मेल में कथित तौर पर तमिलनाडु से जुड़े राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों का जिक्र करते हुए धमकी दी गई थी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना एसआई फरमान खान के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता और बम निरोधक दस्ता तुरंत मौके पर पहुंचा। उन्होंने डाकघर और पासपोर्ट सेवा केंद्र परिसर को खाली करवाया।

पूरे परिसर की गहन तलाशी ली गई और संदिग्ध वस्तुओं की जांच की गई। हालांकि, प्रारंभिक जांच में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। एहतियात के तौर पर डाकघर में लोगों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। इस घटना के बाद लोगों में भय का माहौल बना रहा। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सतर्क रहने की अपील की है।

Related Articles