[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में समर्थन मूल्य खरीद केंद्र का शुभारंभ:चना, सरसों और गेहूं की खरीद 2026-27 के लिए शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में समर्थन मूल्य खरीद केंद्र का शुभारंभ:चना, सरसों और गेहूं की खरीद 2026-27 के लिए शुरू

सादुलपुर में समर्थन मूल्य खरीद केंद्र का शुभारंभ:चना, सरसों और गेहूं की खरीद 2026-27 के लिए शुरू

सादुलपुर : सादुलपुर क्रय-विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड में वर्ष 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य पर चना, सरसों और गेहूं खरीद केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। समिति अध्यक्ष गणपत राम ख्यालिया ने विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के बाद फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया।

समिति अध्यक्ष ख्यालिया ने बताया कि इस केंद्र पर चना, सरसों और गेहूं की खरीद निर्धारित समर्थन मूल्य पर की जाएगी। चना 5875 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा, जिसकी अधिकतम सीमा प्रति किसान 40 क्विंटल (6.99 क्विंटल प्रति हेक्टेयर) होगी।

सरसों की खरीद 6200 रुपए प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी, जिसमें प्रति किसान अधिकतम 40 क्विंटल (10.20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर) की सीमा तय की गई है। वहीं, गेहूं 2735 रुपए प्रति क्विंटल की दर से अधिकतम 200 क्विंटल प्रति किसान खरीदा जाएगा।

यह खरीद कार्य राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ (राजफैड, जयपुर) के माध्यम से 1 अप्रैल से 30 मई तक कुल 60 दिनों के लिए चलेगा। किसानों को एसएमएस के जरिए सूचना दी जाएगी और उन्हें अपनी उपज बेचने के लिए अधिकतम 15 दिनों का समय मिलेगा। निर्धारित समयावधि में बिक्री न करने पर यह अवसर समाप्त हो जाएगा।

ख्यालिया ने किसानों से अपील की कि वे अपनी उपज को अच्छी तरह सुखाकर और साफ-सुथरा करके ही खरीद केंद्र पर लाएं। इससे तुलाई के समय किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सकेगा।

इस अवसर पर समिति उपाध्यक्ष रामेश्वर लाल पूनियां, वरिष्ठ संचालक अमरसिंह सांगवान, ताराचंद मीणा, रामकरण शर्मा, संदीप कुमार विन्दा, धर्मपाल मेघवाल, रणसिंह कस्वां, रणसिंह कामरेड, शीशराम दनेवा, बद्री प्रसाद जांगिड़, सुमेर पूनियां भामासी, लिखमी चंद चौपड़ा सहित कई किसान और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। ठेकेदार इकबाल चौहान और कार्मिक रामकिशन ख्यालिया, राकेश पूनियां, भूप सिंह, सुरेंद्र सिंह, आजाद, छोटूराम भी मौजूद थे।

Related Articles