[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिल्यू बास रामपुरा में स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान की शुरुआत:किसानों ने आठ मीटर हटाए, बढ़ते बिजली बिलों के विरोध में प्रदर्शन

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

बिल्यू बास रामपुरा में स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान की शुरुआत:किसानों ने आठ मीटर हटाए, बढ़ते बिजली बिलों के विरोध में प्रदर्शन

बिल्यू बास रामपुरा में स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान की शुरुआत:किसानों ने आठ मीटर हटाए, बढ़ते बिजली बिलों के विरोध में प्रदर्शन

सरदारशहर : भानीपुरा क्षेत्र के बिल्यू बास रामपुरा गांव में अखिल भारतीय किसान सभा ने स्मार्ट मीटरों के विरोध में ‘स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान’ की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत गांव में लगाए गए 8 स्मार्ट मीटरों को हटा दिया गया। अभियान का नेतृत्व तहसील अध्यक्ष रामकरण भांभू और मोती स्वामी ने किया। उनके नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान और कार्यकर्ता एकत्रित हुए और संगठित रूप से स्मार्ट मीटरों को हटाया।

जिला संयुक्त सचिव कॉमरेड रामकृष्ण छींपा ने जानकारी देते हुए बताया कि किसान सभा ने एक दिन पहले ही स्मार्ट मीटर हटाने का ऐलान किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों पर जबरन स्मार्ट मीटर थोपे जा रहे हैं, जिससे बिजली बिलों में बढ़ोतरी और आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। इसी के विरोध में यह आंदोलन शुरू किया गया है। किसान नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह अभियान सिर्फ बिल्यू बास रामपुरा तक सीमित नहीं रहेगा। आने वाले दिनों में इसे अन्य गांवों में भी चलाया जाएगा और आंदोलन को व्यापक स्तर पर ले जाया जाएगा।

Related Articles