सीकर में हनुमान जयंती पर बही भक्ति की रसगंगा, मंदिरों में सजी श्रद्धा की छटा
शहर में निकली भव्य निशान पदयात्रा, जयकारों से गूंजा वातावरण
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : हनुमान जयंती के पावन अवसर पर सीकर शहर में भक्ति का माहौल चरम पर है। शहर के देवीपुरा बालाजी धाम, लंकापुरी बालाजी धाम और बोलता बालाजी मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों को रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। पूरा शहर भक्ति और उत्साह में सराबोर नजर आ रहा है।
हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में दो दिवसीय धार्मिक आयोजनों की शुरुआत बुधवार सुबह से हो गई। पहले दिन शहर में विभिन्न स्थानों से निशान यात्राएं, शोभायात्राएं और भजन-कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
महामंदिर रोड स्थित तोदी हाइट्स से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने देवीपुरा बालाजी धाम तक भव्य निशान पदयात्रा निकाली। श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर भजन गाते और नाचते हुए आगे बढ़े। शहरभर में जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया, पुष्प वर्षा की गई और जलपान की व्यवस्था की गई।
यात्रा महामंदिर रोड से रवाना होकर कल्याणजी मंदिर, घंटाघर, बावड़ी गेट, जाट बाजार, स्टेशन रोड, सिल्वर जुबली रोड होते हुए बजरंग कांटा मार्ग से होते हुए देवीपुरा बालाजी धाम पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने निशान अर्पित कर दर्शन किए। इस दौरान पूरा माहौल ‘जय श्री राम’ और ‘बजरंगबली की जय’ के जयकारों से गूंज उठा।
मंदिर के महंत ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रमों के तहत पहले दिन भजन-कीर्तन एवं रात्रि जागरण आयोजित किया जा रहा है। वहीं दूसरे दिन गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर हनुमान चालीसा पाठ, महाअभिषेक, दोपहर 12 बजे महाआरती, प्रसादी वितरण एवं महिलाओं द्वारा विशेष भजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2091498


