परावा में नाईट कबड्डी टूर्नामेंट:15 टीमों ने हिस्सा लिया, कातर टीम ने जीता फाइनल, ₹7100 का पुरस्कार मिला
परावा में नाईट कबड्डी टूर्नामेंट:15 टीमों ने हिस्सा लिया, कातर टीम ने जीता फाइनल, ₹7100 का पुरस्कार मिला
सांडवा : परावा गांव में शहीद गोविंद सिंह रात्रिकालीन कबड्डी टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मंगलवार रात खेला गया। इसमें कातर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। विजेता टीम को 7100 रुपये नकद राशि और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस टूर्नामेंट का आयोजन शहीद गोविंद सिंह सेवा समिति के तत्वावधान में किया गया था। इसमें क्षेत्र की कुल 15 टीमों ने हिस्सा लिया।
फाइनल मुकाबला परावा और कातर की टीमों के बीच हुआ। कातर की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। समिति अध्यक्ष रूप सिंह ने बताया कि उनकी समिति द्वारा हर वर्ष तीन प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इसका उद्देश्य युवाओं में खेल भावना और प्रतिभा को बढ़ावा देना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2091499


