[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में मेहरासर चाचेरा-अड़मालसर सड़क जर्जर:ग्रामीणों को सता रहा हादसे का डर, आंदोलन की चेतावनी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में मेहरासर चाचेरा-अड़मालसर सड़क जर्जर:ग्रामीणों को सता रहा हादसे का डर, आंदोलन की चेतावनी दी

सरदारशहर में मेहरासर चाचेरा-अड़मालसर सड़क जर्जर:ग्रामीणों को सता रहा हादसे का डर, आंदोलन की चेतावनी दी

सरदारशहर : सरदारशहर क्षेत्र में मेहरासर चाचेरा से अड़मालसर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क लगभग 2 किलोमीटर तक जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी हुई सतह के कारण वाहन चालकों और स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है।

खराब सड़क की वजह से हो चुके हैं हादसे

ग्रामीणों के अनुसार, इस समस्या के समाधान के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को कई बार सूचित किया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। गांव के जेठाराम भास्कर ने बताया कि इस खराब सड़क के कारण पहले भी कई छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं।

आंदोलन की चेतावनी दी

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि सड़क का नवीनीकरण जल्द नहीं कराया गया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने भविष्य में बड़े हादसों की आशंका भी व्यक्त की है। इस संबंध में, पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सड़क के नवीनीकरण की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी, ताकि ग्रामीणों को इस समस्या से राहत मिल सके।

Related Articles