[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

परावा में शहीद स्मारक पर 50 स्टूडेंट्स सम्मानित:शहीद गोविंद सिंह सेवा समिति ने किया कार्यक्रम, सुंदरकांड पाठ भी हुआ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

परावा में शहीद स्मारक पर 50 स्टूडेंट्स सम्मानित:शहीद गोविंद सिंह सेवा समिति ने किया कार्यक्रम, सुंदरकांड पाठ भी हुआ

परावा में शहीद स्मारक पर 50 स्टूडेंट्स सम्मानित:शहीद गोविंद सिंह सेवा समिति ने किया कार्यक्रम, सुंदरकांड पाठ भी हुआ

सांडवा : परावा स्थित शहीद गोविंद सिंह स्मारक पर बुधवार को शहीद गोविंद सिंह सेवा समिति द्वारा एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा 10 और 12 के उन 50 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए थे। कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड पाठ से हुई।

क्लास 10वीं के 20 छात्र सम्मानित
क्लास 10वीं के 20 छात्र सम्मानित

समारोह में कक्षा 10 के 20 और कक्षा 12 के 30 मेधावी विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों सहित अभिनंदन किया गया। विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

क्लास 12वीं के 30 छात्र सम्मानित
क्लास 12वीं के 30 छात्र सम्मानित

समिति के सदस्यों ने बताया कि इस सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना है। इसके साथ ही, बच्चों की सफलता में अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका को भी सम्मान देना है।

समिति ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में आगे बढ़ने का आत्मविश्वास बढ़ता है और समाज में शिक्षा का माहौल मजबूत होता है। समिति ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles