[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किसान सभा ने गलत क्रॉप कटिंग का विरोध किया:स्मार्ट मीटर लगाने और कनेक्शन नहीं मिलने पर सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

किसान सभा ने गलत क्रॉप कटिंग का विरोध किया:स्मार्ट मीटर लगाने और कनेक्शन नहीं मिलने पर सौंपा ज्ञापन

किसान सभा का गलत क्रॉप कटिंग, स्मार्ट मीटर का विरोध:भानीपुरा में तहसीलदार को ज्ञापन दिया, बोले- मीटर नहीं हटाए तो बड़ा अभियान चलाएंगे

खेजड़ा : भानीपुरा में अखिल भारतीय किसान सभा की तहसील कमेटी ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इसमें किसानों ने गलत क्रॉप कटिंग और स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया का कड़ा विरोध दर्ज कराया। जिला संयुक्त सचिव कॉमरेड रामकृष्ण छींपा ने बताया कि रबी फसल की क्रॉप कटिंग में बीमा कंपनी के कर्मचारियों द्वारा अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि क्रॉप कटिंग प्रयोग के दौरान फसल सुखाने के लिए रखे गए प्लॉट में कर्मचारी हस्तक्षेप कर फसल और अनाज में मिलावट कर रहे हैं। इससे किसानों को बीमा क्लेम से वंचित किया जा रहा है।

छींपा ने यह भी बताया कि विरोध करने पर पटवार मंडलों में आपत्तियां लगाकर किसानों को डराने-धमकाने का प्रयास किया जा रहा है। किसान सभा ने ऐसे सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक वजन के आधार पर रिपोर्ट तैयार करने की मांग की है। सभा ने मांग की है कि फसल कटाई के सभी प्रयोग पंचायत मुख्यालय पर किसानों की उपस्थिति में किए जाएं। फसल पूरी तरह सूखने के बाद ही अनाज निकालकर उसका वजन किया जाए।

अखिल भारतीय किसान सभा की तहसील कमेटी ने तहसीलदार को ज्ञापन दिया।

किसान सभा ने यह भी आरोप लगाया कि बीमा कंपनी गिरदावरी के आधार पर किसानों की पॉलिसियां रद्द कर रही है। वहीं, जिन फसलों में क्लेम नहीं बनता, उनकी पॉलिसियां रद्द नहीं की जा रही हैं, जिसे किसानों के साथ अन्याय बताया गया। कॉमरेड छींपा ने स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को किसानों के लिए एक सीधी चुनौती करार दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि लगाए गए स्मार्ट मीटर नहीं हटाए गए, तो किसान सभा इनके विरोध में एक बड़ा अभियान चलाएगी।

तहसील अध्यक्ष रामकरण भांभू ने बताया कि कृषि कुओं पर डिमांड राशि जमा होने के बावजूद पिछले तीन सालों से किसानों को बिजली कनेक्शन नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने इस स्थिति को सरकार की किसान विरोधी नीति बताया। ज्ञापन सौंपने वालों में तहसील संयुक्त सचिव कृष्ण पोटलिया, उपाध्यक्ष हाकम सिंह, सहीराम, फुसाराम पोटलिया, मोती स्वामी, चंद्रभान, भजनलाल भगत सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

Related Articles