[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में रोडवेज कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन, श्रम कानून रद्द करने सहित कई मांगें उठाईं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में रोडवेज कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन, श्रम कानून रद्द करने सहित कई मांगें उठाईं

सीकर में रोडवेज कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन, श्रम कानून रद्द करने सहित कई मांगें उठाईं

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : राजस्थान रोडवेज कर्मचारी यूनियन (सीटू) के बैनर तले बुधवार को रोडवेज बस डिपो परिसर में कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान श्रम कानूनों को रद्द करने, अवैध बसों पर कार्रवाई और महिला कंडक्टर के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई गई।

प्रदर्शन से पहले कर्मचारियों ने डिपो परिसर में बैठक आयोजित की, जिसमें केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार लेबर कोड को श्रमिक विरोधी बताते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग की गई। इसके बाद कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

यूनियन के सचिव अशोक मील ने बताया कि केंद्र सरकार ने 44 श्रम कानूनों को समाप्त कर चार लेबर कोड लागू किए हैं, जो श्रमिक हितों के खिलाफ हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन कानूनों को वापस नहीं लिया गया तो देशभर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

कर्मचारियों ने प्रदेश में अवैध रूप से संचालित हो रही बसों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी उठाई। उनका कहना है कि अवैध वाहनों के चलते रोडवेज को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

इसके साथ ही हाल ही में सुजानगढ़ मार्ग पर ड्यूटी के दौरान एक महिला कंडक्टर के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर भी कर्मचारियों में आक्रोश देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में रोडवेज कर्मचारी एवं यूनियन पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles