[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में निशुल्क जांच शिविर:98 मरीजों की आंखों की जांच की, 45 का ऑपरेशन के लिए चयन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में निशुल्क जांच शिविर:98 मरीजों की आंखों की जांच की, 45 का ऑपरेशन के लिए चयन

श्रीमाधोपुर में निशुल्क जांच शिविर:98 मरीजों की आंखों की जांच की, 45 का ऑपरेशन के लिए चयन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में बुधवार को 79वें निशुल्क मोतियाबिंद जांच और लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जिला अंधता निवारण समिति जयपुर के आर्थिक सहयोग और रोटरी क्लब श्रीमाधोपुर सनराइज और राजेंद्र प्रसाद कयाल की देखरेख में शंकरा आई हॉस्पिटल, जयपुर द्वारा चौधरी नाथूराम भामु रोटरी भवन में आयोजित हुआ।

45 का होगा निशुल्क ऑपरेशन

क्लब के पूर्व सहप्रांतपाल गिरिराज कयाल ने बताया कि इस शिविर में कुल 98 मरीजों की आंखों की जांच की गई। इनमें से 45 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन और लैंस प्रत्यारोपण के लिए चुना गया। इन चयनित मरीजों को एक निजी बस से शंकरा आई हॉस्पिटल जयपुर रेफर किया गया है, जहां उनका निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा।

चयनित मरीजों के लिए अस्पताल आने-जाने, खानपान और रहने की व्यवस्था भी निशुल्क रहेगी। ऑपरेशन के बाद उन्हें निशुल्क चश्मे भी प्रदान किए जाएंगे।

उन्होंने दी सेवाएं

इस अवसर पर डॉ. दीपशिखा, क्लब के पूर्व सह-प्रांतपाल डॉ. माधव सिंह, पूर्व अध्यक्ष सुरेश कुमार चोटिया, दीनदयाल सतीजा और गोकुल शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने अपनी सेवाएं दीं। आज के शिविर में पिछले कैंप में ऑपरेशन करवा चुके 38 मरीजों को निशुल्क नजर के चश्मे भी वितरित किए गए।

Related Articles