बार एसोसिएशन ने ज्योतिबा फुले जयंती पोस्टर का विमोचन किया:नीमकाथाना में निकलेगी बाइक रैली, युवाओं से कार्यक्रम में शामिल होकर सफल बनाने का आह्वान
बार एसोसिएशन ने ज्योतिबा फुले जयंती पोस्टर का विमोचन किया:नीमकाथाना में निकलेगी बाइक रैली, युवाओं से कार्यक्रम में शामिल होकर सफल बनाने का आह्वान
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
नीमकाथाना : नीमकाथाना में बार एसोसिएशन ने महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती समारोह के पोस्टर का विमोचन किया। यह आयोजन 11 अप्रैल को होगा। बार संघ अध्यक्ष एडवोकेट देवेंद्र चौधरी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
11 अप्रैल को मनाई जाएगी जयंती
एडवोकेट गोपाल सैनी ने बताया- जयंती समारोह 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले आवासीय शिक्षण संस्थान, धोली डूंगरी (नीमकाथाना) में आयोजित होगा। इससे पहले, सुबह पुराना बस स्टैंड, नीमकाथाना से छात्रावास तक एक विशाल वाहन/बाइक रैली निकाली जाएगी।
बार संघ अध्यक्ष एडवोकेट देवेंद्र चौधरी ने महात्मा ज्योतिबा फुले के विचारों को स्मरण करते हुए कहा- उन्होंने समाज में शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय की मजबूत नींव रखी थी। उन्होंने सभी नागरिकों, विशेषकर युवाओं से बाइक रैली और समारोह में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
ये रहे मौजूद
पोस्टर विमोचन के दौरान बार अध्यक्ष एडवोकेट देवेंद्र चौधरी, महासचिव एडवोकेट गिरधारी लाल बागड़ी, गोपाल सैनी, मनीराम जाखड़, गोपाल लाल शर्मा, भानाराम वर्मा, प्रहलाद यादव, सुरेश शर्मा, बंटेश सैनी, रामवतार लांबा, राजेंद्र सैनी, हरिसिंह सैनी, महेश सैनी, राजेंद्र भाटिया, सुरेश सैनी, फतेसिंह सैनी, नवदीप सैनी, पंकज सैनी, जसवंत मीणा, धर्मवीर यादव, राजेंद्र गजराज, रामनिवास सैनी, राधेश्याम वर्मा सहित बार एसोसिएशन के कई सदस्य मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2091498


