नीमकाथाना जिला और सीकर संभाग बहाली की मांग:वकीलों ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार कर धरना दिया
नीमकाथाना जिला और सीकर संभाग बहाली की मांग:वकीलों ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार कर धरना दिया
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
नीमकाथाना : नीमकाथाना के अभिभाषक संघ ने बुधवार को नीमकाथाना जिला और सीकर संभाग की बहाली की मांग को लेकर न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया। वकीलों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
28 दिसंबर को जिला और संभाग समाप्त किए थे
बार संघ के अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार ने 28 दिसंबर को जिला और संभाग को समाप्त करने का आदेश जारी किया था। इस आदेश के बाद से ही अभिभाषक संघ लगातार आंदोलन कर रहा है।
चौधरी ने कहा कि जनभावनाओं को देखते हुए सरकार को जिला और संभाग को फिर से बहाल करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक जिला और संभाग बहाल नहीं हो जाता। इस मामले को हाई कोर्ट में भी चुनौती दी गई है।
आंदोलन को और तेज किया जाएगा
अध्यक्ष ने जानकारी दी कि जिले की बहाली को लेकर रणनीति बनाई जा रही है। जल्द ही आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर उसे और तेज किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने राजनीतिक द्वेषता के कारण जिले को रद्द किया है, जबकि जिले की मांग लंबे समय से चली आ रही थी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2091499


