ट्रेलर-थार की टक्कर में दो युवकों की मौत, दो घायल:ओवरटेक करते समय हादसा, हरदयालपुरा गांव के पास की घटना
ट्रेलर-थार की टक्कर में दो युवकों की मौत, दो घायल:ओवरटेक करते समय हादसा, हरदयालपुरा गांव के पास की घटना
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
फतेहपुर : फतेहपुर सदर थाना क्षेत्र में बुधवार को सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा फतेहपुर-बीकानेर हाईवे (एनएच-11) पर हरदयालपुरा गांव के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार थार गाड़ी ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि थार गाड़ी सड़क से दूर जा गिरी। हादसे के समय थार में तीन युवक सवार थे।
इस दुर्घटना में गारिण्डा निवासी अबरार बेटा हाकम अली खां और बलौद भाखरा निवासी एजाज अली बेटा हबीब खां की मौके पर ही मौत हो गई। गारिण्डा निवासी आसिफ बेटा अमजद खां और ट्रेलर चालक सुरेश गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में सीकर रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2091690


