[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नव प्रवेशी बालकों का विद्यालय में हुआ भव्य स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

नव प्रवेशी बालकों का विद्यालय में हुआ भव्य स्वागत

नव प्रवेशी बालकों का विद्यालय में हुआ भव्य स्वागत

सीकर : राज्य सरकार के निर्देशानुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ आज से हो गया। इसी क्रम में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उजीन सिंह कवनाडा बेरी में नव प्रवेशी विद्यार्थियों का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय में सभी विद्यार्थियों को रोली का तिलक लगाकर, मौली बांधकर एवं मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया गया। प्रधानाध्यापक राज कमल जाखड़ ने बताया कि विद्यालय की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं से प्रभावित होकर अभिभावक अपने नौनिहालों का प्रवेश कराने बड़ी संख्या में विद्यालय पहुंचे।

उन्होंने राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इस बार शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव किए गए हैं, जिससे निश्चित रूप से सरकारी विद्यालयों में नामांकन बढ़ेगा। पहले विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद लंबी छुट्टियां मिल जाती थीं और वे लगभग डेढ़ महीने तक बिना पुस्तकों के रहते थे। लेकिन इस बार राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रथम परख आयोजित की जाएगी तथा ग्रीष्मावकाश के दौरान भी विद्यार्थियों के पास पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी, जिससे वे निरंतर अध्ययन कर सकेंगे।

इस अवसर पर 10 नव प्रवेशी विद्यार्थियों का विशेष रूप से स्वागत किया गया। विद्यालय स्टाफ द्वारा अभिभावकों को विद्यालय की व्यवस्थाओं, नवाचारों तथा विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही आगामी शैक्षणिक सत्र की कार्ययोजना भी अभिभावकों के साथ साझा की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस दौरान सुरेंद्र सिंह शेखावत, दयाल सिंह, किशोर सिंह एवं भंवर सिंह ने पूजा-अर्चना कर नए सत्र की शुरुआत की। कार्यक्रम में बिंदु सिंह, मंजू देवी, सुनीता मीणा, सुनीता देवी, सजना ढाका, विक्रम सिंह सहित सैकड़ों अभिभावक एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Articles