[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय, सीकर में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय, सीकर में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय, सीकर में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

सीकर : महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुनीता पाण्डेय ने बताया कि राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय, सीकर में बुधवार को महाविद्यालय क्रीड़ा समिति, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई प्रथम एवं द्वितीय, राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), महिला प्रकोष्ठ तथा आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत 100 मीटर, 400 मीटर एवं 800 मीटर दौड़, रस्साकशी तथा वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। 100 मीटर दौड़ में कृष्णा दाधीच प्रथम, हर्षित दीक्षित द्वितीय एवं अजय वशिष्ठ तृतीय स्थान पर रहे।

400 मीटर दौड़ में सज्जन कुमार प्रथम, मोहित मीणा द्वितीय तथा आर्यन बोहरा तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में मोहित मीणा प्रथम, सज्जन कुमार द्वितीय एवं मुरारी लाल कुमावत तृतीय स्थान पर रहे। रस्साकशी (पुरुष वर्ग) में टीम प्रताप विजेता तथा टीम शिवाजी उपविजेता रही। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में टीम भगतसिंह विजेता एवं टीम सुभाष चन्द्र बोस उपविजेता रही।

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुनीता पाण्डेय ने बताया कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अध्ययन के साथ-साथ खेल गतिविधियों में सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles