पुलिस लाइन रोड फाटक नंम्बर 2 से शिव मंदिर तक अतिक्रमण हटाने के कार्य का वरिष्ठ आयुक्त ने किया निरीक्षण
पुलिस लाइन रोड फाटक नंम्बर 2 से शिव मंदिर तक अतिक्रमण हटाने के कार्य का वरिष्ठ आयुक्त ने किया निरीक्षण
सीकर : नगर परिषद सीकर द्वारा शहर में सड़कों के चौडाईकरण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस लाइन रोड फाटक नंबर 2 (पुरोहित जी की ढाणी) से शिव मंदिर तक प्रस्तावित 40 फीट सड़क चौडाईकरण का कार्य प्रगति पर है। इस अभियान में क्षेत्रवासियों द्वारा स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर सराहनीय सहयोग किया जा रहा है।
इस कार्य का नगर परिषद के वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ अधिशाषी अभियंता नागरमल, सहायक अभियंता विकास मिश्रा, संबंधित जोन इंचार्ज एवं प्रवर्तन दस्ता टीम उपस्थित रही। वरिष्ठ आयुक्त ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा रहे वार्डवासियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।
उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर पूर्व में नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण का विधिवत चिन्हांकन किया गया था। इसके पश्चात क्षेत्रवासियों ने प्रशासन के साथ सकारात्मक सहयोग प्रदर्शित करते हुए स्वयं ही अतिक्रमण हटाने की पहल की, जो वर्तमान में भी तेजी से जारी है। बड़ी संख्या में नागरिक इस विकास कार्य में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों के अनुसार, लंबे समय से इस मार्ग पर जाम की समस्या बनी हुई थी, जिससे आमजन को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। सड़क चौड़ीकरण के पश्चात यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होगी तथा क्षेत्र को जाम की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी।
वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा ने कहा कि शहर में सड़कों का चौड़ीकरण जोनल प्लान के अनुरूप, पूर्ण पारदर्शिता एवं बिना किसी भेदभाव के किया जा रहा है। उन्होंने इसे “जनसहयोग से साकार होता विकास” की उत्कृष्ट मिसाल बताते हुए कहा कि नागरिकों का यह सकारात्मक सहयोग शहर के समग्र और सुनियोजित विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2091592


