कंवरपुरा बालाजी धाम की कलश व निशान यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
कंवरपुरा बालाजी धाम की कलश व निशान यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : शैलेंद्र पारीक
डुडलोद : श्री कंवरपुरा बालाजी धाम की कलश व निशान यात्रा का बुधवार को भव्य और विशाल जुलूस निकाला गया। यात्रा की शुरुआत डुडलोद के मुख्य बाजार स्थित श्री सत्यनारायण भगवान मंदिर से हुई, जहां समाजसेवी गिरधारी लाल इंदौरिया और जगदीश पूनिया ने विधिवत पूजा-अर्चना कर यात्रा का शुभारंभ किया।
यात्रा डुडलोद के मुख्य मार्गों से होती हुई कंवरपुरा बालाजी धाम पहुंची। यात्रा में भगवान राम की आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं, जिन्हें घोड़े पर सवार होकर निकाला गया। साथ ही नाचने वाली घोड़ी और कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना दिया।

यात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामवासियों द्वारा पुष्प वर्षा, ठंडे पानी, जूस व अन्य सेवाओं की उत्कृष्ट व्यवस्था देखने को मिली। कलश व निशान यात्रा में हजारों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लेकर अपनी आस्था प्रकट की। गौरतलब है कि कंवरपुरा बालाजी धाम डुडलोद की स्थापना के समय से ही करीब ढाई सौ वर्षों पुराना ऐतिहासिक मंदिर है ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2091592


