सीकर में सूदखारों से परेशान युवक ने की आत्महत्या:मोबाइल कवर में मिला सुसाइड नोट; लिखा- रोज ब्याज ले रहे, फिर भी नहीं चुक रहा
सीकर में सूदखारों से परेशान युवक ने की आत्महत्या:मोबाइल कवर में मिला सुसाइड नोट; लिखा- रोज ब्याज ले रहे, फिर भी नहीं चुक रहा
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर में सूदखोरों के कथित उत्पीड़न से तंग आकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। शव मिलने के बाद जब तलाशी ली गई तो उसके मोबाइल कवर से सुसाइड नोट बरामद हुआ। इस नोट में युवक ने अपनी मौत का जिम्मेदार 5 लोगों को ठहराया है। युवक ने सुसाइड नोट में लिखा- ‘कर्ज चुकाने के बावजूद उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। युवक ने 4 लोगों पर 4 रुपए सैकड़ा से 10 रुपए सैकड़ा ब्याज लेने का आरोप लगाया। वहीं लिखा- ब्याज चुकाने के बाद भी रुपए देने वाले हिसाब नहीं दे रहे। रोज ब्याज के रुपए ले रहे हैं। अब देने के लिए रुपए नहीं हैं।’
सुसाइड नोट के आधार पर परिजनों ने लोसल थाने में 5 आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया- छिगनलाल पर 25 लाख रुपए उधार था। सीकर जिले के लोसल कस्बे के वार्ड नंबर 9 निवासी छिगनलाल (45) ने 31 मार्च को आत्महत्या की थी। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को युवक के परिजन अस्पताल की मॉर्च्यूरी के बाहर धरने पर बैठ गए।

मॉर्च्यूरी के बाहर परिजनों का धरना
घटना के बाद से लोसल उप जिला अस्पताल के बाहर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। युवक के परिजनों और स्थानीय लोगों में पुलिस की सुस्त कार्रवाई को लेकर आक्रोश है। परिजनों ने कहा- जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वे शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे।
परिजनों का आरोप है कि छिगनलाल ने 31 मार्च को आत्महत्या की थी, लेकिन पुलिस अब तक मामले में ढिलाई बरत रही है और मुख्य दोषियों को बचा रही है।
परिजनों ने बताया- छिगनलाल गुवाहाटी में एक टिन फैक्ट्री में काम करता था। करीब 6 महीने से वह यहां आकर रह रहा था।
पुलिस की समझाइश बेनतीजा
मामले की गंभीरता को देखते हुए लोसल थानाधिकारी संगीता मीणा पुलिस जाब्ते के साथ मॉर्च्यूरी पहुंचीं। उन्होंने धरना दे रहे लोगों से बातचीत की और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया, लेकिन प्रदर्शनकारी मांग पर अड़े हुए हैं। पुलिस ने युवक का मोबाइल और सुसाइड नोट जब्त कर लिया है। वहीं साक्ष्य जुटाने की कोशिश कर रही है।
क्षेत्र में बढ़ा आक्रोश
सूदखोरी से तंग आकर सुसाइड करने के बाद लोगों में आक्रोश बढ़ गया है। धरना दे रहे लोगों ने कहा- क्षेत्र में ब्याज का अवैध धंधा जोरों पर है। फिलहाल अस्पताल परिसर में भारी पुलिस जाब्ता तैनात है और तनाव जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2091592


