[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बोर्ड परीक्षा 2026, धतरवाला विद्यालय में टॉपर्स का हुआ सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंड्रेलाराजस्थानराज्य

बोर्ड परीक्षा 2026, धतरवाला विद्यालय में टॉपर्स का हुआ सम्मान

बोर्ड परीक्षा 2026, धतरवाला विद्यालय में टॉपर्स का हुआ सम्मान

मंड्रेला : निकटवर्ती राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय धतरवाला में बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की मेधावी छात्राओं को माला एवं साफ़ा पहनाकर सम्मानित किया गया। कक्षा 12 वीं कला वर्ग में वंदना ने 93.80 प्रतिशत, अंकिता 88.00 प्रतिशत, रितिका 84.60 प्रतिशत तथा खुशी ने 82.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं कक्षा 10 वीं में खुशी ने 74.50 प्रतिशत अंक हासिल किए। साथ ही 12 वीं कक्षा की सभी छात्राओं का बालिका प्रोत्साहन योजना में चयन होने पर भी विशेष रूप से सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान प्रधान आभा शर्मा ने की, जबकि मंच संचालन रेशमा कुमारी (वरिष्ठ अध्यापिका) द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में शीशराम धतरवाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में ओम प्रकाश उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या आभा शर्मा ने कहा कि हमारी बेटियों ने कठिन परिश्रम और लगन से यह सफलता हासिल की है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। विद्यालय हमेशा छात्राओं को बेहतर शिक्षा और प्रोत्साहन देने के लि

Related Articles