चिड़ावा में जमादार विनोद चांवरिया का ऐतिहासिक सेवानिवृत्ति अभिनंदन समारोह आयोजित
चिड़ावा में जमादार विनोद चांवरिया का ऐतिहासिक सेवानिवृत्ति अभिनंदन समारोह आयोजित
चिड़ावा : सूरजगढ़ रोड स्थित मधुसूदन फार्म हाउस में नगर पालिका चिड़ावा के जमादार विनोद कुमार चांवरिया के सेवानिवृत्ति अवसर पर सर्व समाज की ओर से भव्य एवं ऐतिहासिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
समारोह की अध्यक्षता पूर्व नगर पालिका चेयरमैन मधु शर्मा ने की। मुख्य अतिथियों में पूर्व प्रधान निहाल सिंह रणवा, आरएसएस के जिला संघ चालक एवं शिक्षाविद् अनिल गुप्ता, सूरजगढ़ के पूर्व प्रधान शेर सिंह नेहरा, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. हरिसिंह सांखला, समाजसेवी शीशराम हलवाई, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष पृथ्वीराज शर्मा, अग्रवाल जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश गाडिया तथा बार एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट खादीम हुसैन सहित कई गणमान्य लोग मंचासीन रहे।
अतिथियों ने विनोद कुमार चांवरिया का माला, साफा, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीना सम्मान किया। पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने स्वागत भाषण में उनके निष्ठापूर्ण सेवा काल एवं उत्कृष्ट कार्यों का उल्लेख किया। अभिनंदन पत्र का वाचन ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान की राजस्थान ब्रांड एम्बेसडर पूजा शर्मा ने किया।
कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह का संचालन संतोष अरड़ावतिया एवं डॉ. चंचल शर्मा ने किया।
कार्यक्रम का समापन स्नेह मिलन एवं प्रीतिभोज के साथ हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने विनोद कुमार चांवरिया के स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2092127


