गोकुलपुरा विद्यालय का शानदार परिणाम, मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान
गोकुलपुरा विद्यालय का शानदार परिणाम, मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान
सीकर : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गोकुलपुरा का सत्र 2026 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। विद्यालय परिवार में इस उपलब्धि पर खुशी का माहौल है।
संस्था प्रधान राज शर्मा ने बताया कि कक्षा 12वीं में कुल 26 विद्यार्थियों में से 24 प्रथम श्रेणी एवं 2 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए, जो विद्यालय की उच्च शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाता है। प्रमुख विद्यार्थियों में नवीन (94.40%), सुनील (92%), सुमन (91.20%), निशा (91%), अंकिता (87%) एवं विशाल (86.20%) ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की।
वहीं कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। रूबी चौधरी ने 93.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, पिंकी कंवर ने 92.50 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया तथा जतिन कुमार ने 91 प्रतिशत अंक अर्जित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कक्षा 10 में कुल 35 विद्यार्थियों में से 3 ने 90 प्रतिशत से अधिक, 8 ने 80 प्रतिशत से अधिक, 9 ने 75 प्रतिशत से अधिक तथा 19 विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस उत्कृष्ट परिणाम पर विद्यालय में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षकगण, एसडीएमसी सदस्य एवं अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2091483


