[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

40% कमीशन लेकर IPL सट्टा खिला रहे थे:पुलिस ने 5 सटोरियों को गिरफ्तार किया, ZOOM ऐप पर आईडी-पासवर्ड देते थे आरोपी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

40% कमीशन लेकर IPL सट्टा खिला रहे थे:पुलिस ने 5 सटोरियों को गिरफ्तार किया, ZOOM ऐप पर आईडी-पासवर्ड देते थे आरोपी

40% कमीशन लेकर IPL सट्टा खिला रहे थे:पुलिस ने 5 सटोरियों को गिरफ्तार किया, ZOOM ऐप पर आईडी-पासवर्ड देते थे आरोपी

जयपुर : जयपुर में आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर 5 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। सीएसटी, जयपुर और चौमूं थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में करोड़ों रुपए के सट्टे का हिसाब-किताब, मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं।

जांच में पता चला है कि आरोपी ग्राहकों को ZOOM ऐप के माध्यम से आईडी और पासवर्ड उपलब्ध करवाकर सट्टा खिलाते थे। आरोपी 40% कमीशन लेते थे। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं।

सीएसटी जयपुर की टीम ने शिप्रापथ इलाके में बीकानेर के शातिर क्रिकेट सटोरिये ओमप्रकाश शर्मा को गिरफ्तार किया।
सीएसटी जयपुर की टीम ने शिप्रापथ इलाके में बीकानेर के शातिर क्रिकेट सटोरिये ओमप्रकाश शर्मा को गिरफ्तार किया।

पहली कार्रवाई: बीकानेर का बड़ा बुकी जयपुर से गिरफ्तार

  • सीएसटी जयपुर की टीम ने शिप्रापथ इलाके में बीकानेर के शातिर क्रिकेट सटोरिये ओमप्रकाश शर्मा को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान ओमप्रकाश शर्मा (40) निवासी बीगा, डूंगरगढ़, जिला बीकानेर हाल निवासी अरावली एनक्लेव, न्यू सांगानेर रोड, जयपुर के रूप में हुई है। आरोपी बुधवार को आईपीएल मैच सनराइज हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच चल रहे मुकाबले पर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा था।
  • स्पेशल पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने बताया- आरोपी न्यू सांगानेर रोड स्थित अरावली एनक्लेव के मकान में छिपकर “ALLPANELEXCH9.CO” नाम की मास्टर आईडी के जरिए लोगों को जोड़कर सट्टेबाजी करवा रहा था। आरोपी ग्राहकों को फोन पर भाव देकर मैच पर दांव लगवाता था और खुद की 40 प्रतिशत हिस्सेदारी होना स्वीकार किया है।
  • पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 मोबाइल, 1 लैपटॉप, करोड़ों रुपये के सट्टे का हिसाब रखने वाली स्लिप पैड, 40 हजार रुपये नकद और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था। आरोपी के खिलाफ शिप्रापथ थाने में बीएनएस, आईटी एक्ट और आरपीजीओ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं।
सीएसटी की दूसरी कार्रवाई माणकचौक इलाके में हुई। यहां रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जा रहे आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए दो सटोरियों को गिरफ्तार किया गया।
सीएसटी की दूसरी कार्रवाई माणकचौक इलाके में हुई। यहां रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जा रहे आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए दो सटोरियों को गिरफ्तार किया गया।

दूसरी कार्रवाई: लोगों को ऑनलाइन जोड़कर सट्टा लगवाते पकड़ा

  • सीएसटी की दूसरी कार्रवाई माणकचौक इलाके में हुई। यहां रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जा रहे आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए दो सटोरियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि तालकटोरा कॉलोनी स्थित मकान में संगठित तरीके से सट्टा ब्रांच संचालित की जा रही है। दबिश के दौरान आरोपी “shubh7019” नामक आईडी के जरिए लोगों को ऑनलाइन जोड़कर सट्टा लगवाते मिले।
  • गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजकुमार अग्रवाल (46) निवासी तालकटोरा कॉलोनी, माणकचौक और सुनील गर्ग (47) निवासी तालकटोरा कॉलोनी, माणकचौक के रूप में हुई है। आरोपियों से पुलिस ने 1 टैबलेट, 4 मोबाइल और सट्टेबाजी में उपयोग आने वाले अन्य उपकरण बरामद कर जब्त किए है। दोनों आरोपियों के खिलाफ माणकचौक थाने में मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों में मक्खन लाल सैनी (42) निवासी चौमूं जयपुर और सुरेन्द्र सैनी (40) निवासी पीपराली रोड सीकर शामिल हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में मक्खन लाल सैनी (42) निवासी चौमूं जयपुर और सुरेन्द्र सैनी (40) निवासी पीपराली रोड सीकर शामिल हैं।

ZOOM ऐप के माध्यम से आईडी-पासवर्ड उपलब्ध करवाकर सट्टा खिलाते थे

  • चौमूं थाना पुलिस ने भी आईपीएल एलिमिनेटर मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा खिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया- विशेष टीम ने मुखबिर की सूचना पर टारगेट स्कूल के पास स्थित मकान पर दबिश देकर कार्रवाई की। आरोपी राजस्थान रॉयल्स और सनराइज हैदराबाद के बीच खेले गए मैच पर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे।
  • जांच में सामने आया कि आरोपी ग्राहकों को ZOOM ऐप के माध्यम से आईडी और पासवर्ड उपलब्ध करवाकर सट्टा खिलाते थे और सैशन के हिसाब से दांव लगवाए जाते थे। आरोपियों द्वारा लाखों रुपये का ऑनलाइन सट्टा संचालित करना सामने आया है। पुलिस ने मौके से सात एंड्रॉयड मोबाइल, एक कीपैड मोबाइल, एक लैपटॉप, एक आईपैड, एक टैबलेट, माइक, ब्लूटूथ डिवाइस, स्पीकर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं।
  • गिरफ्तार आरोपियों में मक्खन लाल सैनी (42) निवासी चौमूं जयपुर और सुरेन्द्र सैनी (40) निवासी पीपराली रोड सीकर शामिल हैं। मामले में बनवारी लाल मीणा और महेश सैनी की तलाश जारी है। जयपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध सट्टेबाजी और ऑनलाइन जुए से दूर रहें तथा इस प्रकार की गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Related Articles