[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मेहाड़ा गुजरवास बनी अंडर-20 जिला चैंपियन, फाइनल में भोजसर को दी मात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

मेहाड़ा गुजरवास बनी अंडर-20 जिला चैंपियन, फाइनल में भोजसर को दी मात

मेहाड़ा गुजरवास बनी अंडर-20 जिला चैंपियन, फाइनल में भोजसर को दी मात

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : शैलेंद्र पारीक

नवलगढ़ : श्री सूर्य मंडल, नवलगढ़ में झुंझुनूं जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-20 (पुरुष वर्ग) फुटबॉल चैंपियनशिप का शानदार समापन हुआ। पूरे टूर्नामेंट में सात टीमों ने दमखम दिखाया, लेकिन आखिरकार मेहाड़ा गुजरवास ने बाज़ी मारते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।

दूसरे दिन खेले गए पहले सेमीफाइनल में मेहाड़ा गुजरवास ने मुरादपुर को रोमांचक मुकाबले में 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में कोपर और भोजसर के बीच कांटे की टक्कर रही। निर्धारित समय तक मैच बराबरी पर रहने के बाद ट्राइब्रेकर में भोजसर ने 4-2 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।

शाम को खेले गए फाइनल मुकाबले में मेहाड़ा गुजरवास और भोजसर आमने-सामने रहे। मैच के पहले हाफ में ही मेहाड़ा गुजरवास ने गोल कर बढ़त बनाई, जिसे अंत तक कायम रखते हुए 1-0 से जीत दर्ज कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झुंझुनूं के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर के स्पोर्ट्स बोर्ड सचिव डॉ. राजेश ढाका ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में नवलगढ़ थानाधिकारी अजय सिंह शेखावत, आरएफए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह बिजारणियां एवं डीएफए सीकर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश जांगिड़ मौजूद रहे।

इस अवसर पर पीटीआई दिनेश पूनिया, कोच विकास बुडानिया, संतोष ट्रॉफी खिलाड़ी अशोक गुर्जर, कोच राहुल बियान, एडवोकेट रेहान अली, अमित चौहान सहित कई खिलाड़ी व खेल प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मास्टर शब्बीर अहमद ने किया।

झुंझुनूं जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष पवन शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व मोमेंटो पूर्व संतोष ट्रॉफी खिलाड़ी अशोक गुर्जर द्वारा प्रदान किए गए।

चयनित खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर 2 अप्रैल से श्री सूर्य मंडल, नवलगढ़ में प्रतिदिन सुबह 8 बजे से आयोजित किया जाएगा।

Related Articles