पारुल सैनी ने 12 वीं साइंस में लहराया कामयाबी का परचम, 97.80 प्रतिशत अंकों के साथ किया गांव का नाम रोशन
पारुल सैनी ने 12 वीं साइंस में लहराया कामयाबी का परचम, 97.80 प्रतिशत अंकों के साथ किया गांव का नाम रोशन
उदयपुरवाटी : निकटवर्ती जहाज मावता गांव की पारुल सैनी ने यह सच कर दिखाया की अगर इरादे सुदृढ़ हों तो गांव की पगडंडियों से निकलकर भी आसमान छुआ जा सकता है। छात्रा पारुल सैनी ने 12 वीं विज्ञान वर्ग में 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। पारुल ने गणित विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। नानुराम सैनी और सुमित्रा देवी की सुपुत्री पारुल एक साधारण परिवार से आती हैं।
एएओ नागर मल सैनी ने बताया कि पारुल ने केमिस्ट्री, बायोलॉजी और गणित जैसे कठिन विषयों में जो प्रदर्शन किया है, वह उसकी कड़ी मेहनत का परिणाम है। पारुल ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों तथा माता-पिता को दिया है। बिटिया की सफलता पर ग्रामीणों व विद्यालय परिवार ने मिठाई खिलाकर पारुल तथा उसके माता-पिता का सम्मान किया। ग्रामीण अंचल की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे किसी से कम नहीं हैं। प्रतिभा को किसी बड़े शहर या सुख-सुविधाओं की जरूरत नहीं, बस दृढ़ संकल्प ही काफी होता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2094089


