किड्स पैराडाइज स्कूल में टॉपर्स को स्कूल द्वारा स्कूटी भेंट की स्कूल का 10/वी 12/वी का रिजल्ट 100% रहा
किड्स पैराडाइज स्कूल में टॉपर्स को स्कूल द्वारा स्कूटी भेंट की स्कूल का 10/वी 12/वी का रिजल्ट 100% रहा
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर किड्स पैराडाइज शिक्षण संस्थान द्वारा मदीना मुसाफिरखाना में प्रतिभाओं का अभिनंदन किया गया। निदेशक मोहम्मद इशहाक खान ने बताया कि बोर्ड कक्षाओं की टोपर प्रतिभाओं को स्कूटी प्रदान कर सम्मान किया गया। कक्षा दस में टॉपर रही भूमिका पुत्री कन्हैया लाल , आईना चौहान पुत्री जावेद चौहान तथा रुखसार पुत्री असलम खान,को विद्यालय द्वारा स्कूटी प्रदान की गई। समारोह की अध्यक्षता रमजान खान ने की। अतिथि पूर्व पार्षद ताजू खान, नवाब खान, शिक्षाविद उस्मान गनी खान दिलावर खानी ,इकबाल खान, दुर्गा राम, मुमताज खान, सुलेमान खान, आदि उपस्थित रहे ।

कक्षा 5, 8,10 व 12वीं बोर्ड की अन्य टोपर प्रतिभाओं को सोने व चांदी के मेडल भी प्रदान किए गए। जिसमें मोमेंटो के साथ-साथ सिल्वर एवं गोल्ड कॉइन मैडल देकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। स्कूल छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। स्कूल डायरेक्टर ईशाहाक खान ने कहां आज का परिणाम हमारी मेहनत का प्रतिबिंब है सफल होने वाले बच्चों को बधाई लेकिन जो पीछे रह गए वह निराश ना हो याद रखें एक मार्कशीट और मोमेंटो ही आपका भविष्य तय नहीं करता असली विजेता वही है जो गलतियो से सीख कर फिर से खड़ा हो कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास ही सफलता की असली कुंजी है निरंतर प्रयास करते रहे जीत आपकी होगी और सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। आए हुए अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं व स्कूल स्टाफ का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन स्कूल शिक्षाका ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2093802


