नवज्ञान सीनियर सेकेंडरी स्कूल का रिजल्ट सत प्रतिशत रहा। छात्र छात्राओं का किया सम्मान
नवज्ञान सीनियर सेकेंडरी स्कूल का रिजल्ट सत प्रतिशत रहा। छात्र छात्राओं का किया सम्मान
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर उस्मानाबाद कॉलोनी स्थित नवज्ञान ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परिणाम 10वीं 12वीं का सत प्रतिशत रहा। आज नर्सरी स्कूल से लेकर 12वीं तक के बच्चों को रिजल्ट दिया गया। बच्चों के मोटिवेशन के लिए रिजल्ट देते वक्त फोटो सेशन किया गया जिसमें डायरेक्टर अरशद खान ने कहा परिणाम हमारी मेहनत का प्रतिबिंब है। सफल होने वालों को बधाई, लेकिन जो पीछे रह गए वे निराश न हों। याद रखें, एक मार्कशीट आपका भविष्य तय नहीं करती। असली विजेता वही है जो अपनी गलतियों से सीखकर फिर से खड़ा हो। कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास ही सफलता की असली कुंजी हैं। निरंतर प्रयास करते रहें, जीत आपकी ही होगी। स्कूल के प्रधानाचार्य सत्तार खान ने बच्चों को संबोधित किया और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2093708


